फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salted factory fire

बिजनौर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री मेें आग लगी, दो लाख का नुकसान

Wed, 12 Oct 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पंजाबी बाजार में स्थित नमकीन की फैक्ट्री में सोमवार की रात लगी भीषण आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि आग से उसका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

मोहल्ला लोहियान निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी पंजाबी बाजार में नमकीन बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार की रात उनके द्वारा रोज की तरह से फैक्ट्री को ठीक प्रकार से बंद किया गया था।  फैक्ट्री में रात करीब तीन बजे आग लग गई। वहां रहने वाले व्यापारियों ने जब उन्हें घटना की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए। वह परिवार के लोगों के साथ जब मौके पर पहुंचे, तो नमकीन के गोदाम में लगी आग से लपटें उठ रही थी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में बीच में इस प्रकार से नमकीन आदि की फैक्ट्री चलाना पूरी तरह से जोखिम भरा कदम है। ऐसी फैक्ट्रियां बाजार के बाहरी छोर पर होनी चाहिए।  यह अच्छा रहा है कि नमकीन के गोदाम में लगी आग से बराबर में स्थित अन्य शोरूमों पर आग नहीं लगी। अन्यथा बड़ा हादसा संभव था। व्यापारियों ने कहा कि इस मार्ग पर कुछ नमकीन विक्रेता कई  स्थानों पर दुकान से बाहर  सड़कों पर भट्ठियां लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed