फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salary will stop due to negligence in vaccination

टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर रुकेगा वेतन

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop due to negligence in vaccination
बिजनौर। जिलाधिकारी ने टीकाकरण में प्रदेश स्तर पर जनपद के 72 वें स्थान पर आने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि टीकाकरण में जिस स्तर से भी लापरवाही होती है, तो ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन आहरित न किया जाए। इसके साथ ही सबसे खराब प्रगति वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर डीएम रमाकांत पांडेय ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम में भी बहुत कम प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जिले में अपेक्षित स्टाफ और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति प्रदेश स्तर पर अत्यंत खराब है, ये स्थिति किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अपेक्षित लाभ जनसामान्य को उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एमओआईसी आदि संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed