{"_id":"67e2fcbb308ca13f9806e814","slug":"sal-wood-found-saw-machine-sealed-bijnor-news-c-27-1-bij1007-145845-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साल की लकड़ियां मिलीं आरा मशीन सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साल की लकड़ियां मिलीं आरा मशीन सील की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित आरा मशीन पर साल की लकड़ियों का जखीरा मिला है। वन विभाग की टीम ने लकड़ियों की पैमाइश कर कब्जे में ले लिया। आरामशीन को सील कर दिया है।
मंगलवार को वन विभाग को नगर स्थित एक आरा मशीन पर करीब 20 क्विंटल साल की लकड़ी पड़ी होने की सूचना मिली। एसडीओ अंशुमन मित्तल, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा, साहूवाला रेंजर जितेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश मंदोला मौके पर पहुंचे।
एसडीओ ने बताया कि लकड़ियों को कब्जे में लेकर आरामशीन को सील किया गया है। उधर, आरामशीन स्वामी जुबैर अहमद का कहना है कि लकड़ियां किसी ने रात में उनकी आरामशीन पर उतारी हैं। उन्हें इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं है।