फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said transport minister, farmers should adopt regular income farming

बोले परिवहन मंत्री, नियमित आमदनी वाली खेती अपनाएं किसान

Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Said transport minister, farmers should adopt regular income farming
बिजनौर प्रदर्शनी मैदान में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेले में किसान को ट्रैक्टर की चाबी दे - फोटो : BIJNOR
बोले परिवहन मंत्री, नियमित आमदनी वाली खेती अपनाएं किसान
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों और मजदूरों के मसीहा, देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले भर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किसान मेले में स्टॉल लगाकर किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। किसानों से खेती को व्यावसायिक रूप देने का आह्वान किया गया।
किसान मेले का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुचि मौसम चौधरी, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह ने फीता काटकर व चौधरी चरण सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ ऐसे व्यवसाय अपनाने चाहिए जिनसे नियमित आय हो। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब जमीदारी उन्मूलन बिल न लाते तो किसान अपनी जमीन के मालिक न होते।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने चौधरी साहब के बताए आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। मेले में किसानों को जानकारी देने के लिए विभागों के स्टॉल लगाए गए। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। किसान मेले का संचालन योगेंद्रपाल सिंह योगी ने किया। इस दौरान मास्टर विजयपाल सिंह, उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, डीसीओ यशपाल सिंह, सीवीओ डॉ. विजेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला गुप्ता, डॉ. केके सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह मलिक आदि ने योजनाओं के बारे में बताया। किसान मेले के आयोजन में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत, मुकेशदत्त पाराशर, कुलदीप सिंह, अरविंद कुमार, नरेश सैनी, रजत चौधरी, इकबाल अहमद, गजेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, रोहताश सिंह, अश्चिनी कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के भाषण का विरोध, नारेबाजी कर दिखाए भाकियू के झंडे
बिजनौर। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेले में परिवहन मंत्री के भाषण के दौरान भाकियू नेताओं ने विरोध जताया। कार्यक्रम से निकलने के दौरान उन्होंने मंत्री की गाड़ी के सामने नारेबाजी की और संगठन के झंडे दिखाए। प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किसान मेले में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भाषण देकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस पर भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ व एक अन्य कार्यकर्ता उठकर खड़े हो गए और मंत्री के भाषण का विरोध जताया। मंत्री व अन्य किसानों के टोकने पर तीनों कार्यक्रम का बहिष्कार करके बाहर चले गए। उनके साथ कोई और किसान नहीं गया। बाद में प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, होशियार सिंह आदि प्रदर्शनी मैदान में एकत्र हो गए। जब अशोक कटारिया अपनी गाड़ी से निकले तो इन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें संगठन के झंडे दिखाए। बाबूराम तोमर ने बताया कि मंत्री अशोक कटारिया सरकारी कार्यक्रम में कवाल कांड और सपा सरकार की नाकामी बता रहे थे। उन्होंने गन्ना भुगतान पर कुछ नहीं बोला। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़, सरदार संदीप सिंह, होशियार सिंह, विजयपाल सिंह, जय सिंह, कल्याण सिंह, राकेश प्रधान, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed