फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said Nida, awareness about AIDS is the only defense

साहू जैन कालेज में एड्स जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन

Thu, 18 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Said Nida, awareness about AIDS is the only defense
एड्स के प्रति जागरुकता ही बचाव : निदा
विज्ञापन

नजीबाबाद। एड्स नियंत्रण सोसाइटी की मंडल समन्वयक निदा ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका अभी तक इलाज नहीं मिल पाया है। एड्स के प्रति जागरुकता ही इसका बचाव है।
उप्र राज्य एड्स नियंत्रक सोसाइटी की ओर से साहू जैन कालेज में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में मुख्य वक्ता मंडल समन्वयक निदा ने छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध स्थापित करने से, एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से, संक्रमित सुइयों आदि के साझा प्रयोग से और संक्रमित मां से उसके होने वाले बच्चे को एचआईवी रोग फैलता है। सावधानी और बचाव ही इसके बेहतर उपाय है। यह बीमारी हाथ मिलाने, गले लगने या एक दूसरे के साथ रहने से नहीं फैलती।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय नजीबाबाद के एड्स काउंसलर राजेश सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा एचआईवी की जांच एवं इलाज सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। कालेज में एड्स जागरुकता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हुमैरा ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और इरम व खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed