फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said Kairana MP Pradeep Chaudhary, BJP created history of development

बोले कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा ने रचा विकास का इतिहास

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Said Kairana MP Pradeep Chaudhary, BJP created history of development
राजा का ताजपुर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बोले कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा ने रचा विकास का इतिहास
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास का इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और महिलाएं रात में भी अकेली कहीं भी जा सकती हैं। यह बातें भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहीं।
रविवार को बस स्टैंड पर आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदीप चौधरी ने कहा कि पिछली सरकारों में कोई भी सुरक्षित नहीं था। गुंडागर्दी चरम पर थी। भाजपा के पांच साल के शासन में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज हर व्यक्ति सुरक्षित है गुंडागर्दी करने वाले या तो जेल में हैं अथवा प्रदेश छोड़ गए हैं। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित है और वह बिना डर के रात में भी अकेली निकल सकती हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश व प्रदेश में विकास का इतिहास रचा है। सड़कें, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है। जनता भाजपा में विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग महेंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर काम कर रही है। हमारी सीमाएं व बहन बेटियां सुरक्षित हैं। करन सिंह सैनी, नरेश भाटी, रामकुमार सिंह पाल, रणजीत चौधरी, तिलकराज सैनी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी भीड़ लेकर पहुंचे टिकट के दावेदार
नूरपुर विधान सभा से भाजपा के टिकट की दावेदारी कर रहीं आभा सिंह बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ जनसभा में पहुंचीं। इसके अलावा आकांक्षा चौहान, सीपी सिंह, अनिल पाल, आयुष चौहान आदि भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed