फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sahuwala posing risk of fire in forest range

साहूवाला वन रेंज में लगी आग से आबादी को खतरा

Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sahuwala posing risk of fire in forest range
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरेवली। साहूवाला वन रेंज में चार दिन से धधक रही आग भयानक होती जा रही है। आग इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि वनों में विचरण करने वाले वन्यजीवों के संरक्षण को खतरा पैदा हो गया। वहीं वन के आला अफसर मूकदर्शक बने हैं। 
विज्ञापन


पिछले चार दिन से साहूवाला वन रेंज में फैली आग ने 15 किलोमीटर की परिधि को अपने दायरे में ले लिया है। बृहस्पतिवार तक आग ने करीब 10 किलोमीटर के जंगल को अपनी चपेट में ले रखा था, लेकिन एक ही दिन में आग बढ़कर पांच किलोमीटर के दायरे को पार कर                गई। यदि इन हालातों में भी वन विभाग की आंख नहीं खुली तो हजारों  हेक्टेयर में फैली वन संपदा के साथ साथ आग की चपेट में आने से वन्यजीव भी अपनी जान दे बैठेंगे।  वहीं संवेदनहीन हो चुके वन विभाग को न तो  वन्यजीवों की  जान से ही सरोकार है और न ही आम जनता की कोई फिक्र। ग्रामीणों को भी इस बात को लेकर ज्यादा  खतरा है कि साहूवाला वन रेंज से सटी ही उनकी गेहूं व गन्ने की फसलें           खड़ी हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। वन विभाग का टाल मटोल का यह रवैया क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतरा  रहा है। गौरतलब है कि गत वर्ष भी  वन विभाग की नाकामी के चलते सैकड़ों बीघा वन संपदा जलकर              नष्ट हो गई थी। क्षेत्रवासियों की हाय तौबा के बाद वन विभाग की नींद टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन गांवों को है खतरा
साहूवाला वन रेंज में लगी आग से वन क्षेत्र से सटे गांव भगोता, शाहनगर कुराली, टांडा रामनगर गोसाई, इनायतपुर, हरेवली, चाहडवाला को खतरा है। ग्रामीणों रामपाल सिंह, मोहम्मद हारून, महीपाल सिंह, जाबुल हसन, अनिल कुमार , नूर हसन, अली हसन, विवेक कुमार , अकबर ,शमशाद, चंद्रपाल  सिंह चौथे दिन भी वन विभाग का कोई कर्मचारी आग पर काबू पाने के  लिए प्रयास तक करने नहीं पहुंचा।


अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करूंगा : कंजरवेटर
कंजरवेटर कमलेश कुमार का कहना है कि उन्होंने बिजनौर वन विभाग को वनों में लगी आग पर काबू पाने के आदेश निर्गत कर दिए थे। यदि आदेशों का अनुपालन में विलंब हो रहा है तो जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वन संपदा के नुकसान की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं बिजनौर डीएफओ सलील कुमार शुक्ला का कहना है कि जंगल में आग लगने से बड़े जीव हिंसक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में यदि वह आबादी की ओर आ गए, तो जन हानि भी पहुंचा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed