फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sahalag is expected to bring fragrance to flower cultivation again

सहालग से फिर से फूलों की खेती में महक आने की उम्मीद

Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sahalag is expected to bring fragrance to flower cultivation again
बिजनौर के गांव अगरी में जरबेरा फूल की खेती। - फोटो : BIJNOR
सहालग से फिर से फूलों की खेती में महक आने की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। सहालग के सीजन से फूलों की खेती करने वाले किसानों को बहुत उम्मीद है। लाखों रुपये कीमत के फूल कूड़ी पर फेंकने के बाद अब ये किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला सीजन फूलों की खेती में फिर से सुगंध भर देगा। फूलों की डिमांड फिर से पहले की तरह हो जाएगी। किसानों ने अपने ग्राहकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
जिले के जागरूक किसान फूलों की खेती भी कर रहे हैं। पॉली हाउस में फूल लहलहा रहे हैं। फूलों का मुख्य बाजार बैंक्वेट हॉल में होने वाली सजावट है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में एजेंसियों पर होने वाली सजावट में भी फूलों की खूब बिक्री होती है। पिछले सहालग के समय लॉक डाउन लगा था। कोरोना की वजह से शादी में दूल्हा केवल पांच परिजनों के साथ ही जा रहा था। बारात में सजावट का काम खत्म हो गया था और बैंक्वेट हॉल पर ताले लग गए थे। लाखों रुपये कीमत के फूल फेंकने पड़ गए थे। लेकिन अब फिर से शादियों का सीजन लौटने वाला है। शादियों के सीजन के हिसाब से ही किसानों ने फूलों की फसल तैयार की है। फसल अब बाजार में जाने के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन

फूलों की बहुत है मांग
पॉली हाउस में जरबेरा, कारनेशन, ग्लेडियोलस, गेंदा आदि की खेती की जाती है। इन फूलों की बहुत मांग होती है। कभी छोटे से जिले की जरूरत के लिए ये फूल बाहर से आते थे लेकिन अब दूसरे जिलों में भी बिजनौर से फूल भेजे जाते हैं। फूलों की खेती में किसान मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के रफ्तार पकड़ने का अनुमान
गांव अगरी में फूलों की खेती कर रहे किसान अखिलेश चौधरी के अनुसार पिछला सीजन बुरे सपने की तरह था। एक रुपये की आमदनी नहीं हुई। ऊपर से लेबर को फूलों की कटाई आदि में पैसे और देने पड़े। इस बार उम्मीद है कि बाजार रफ्तार पकड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed