फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sadhu's body found in mango orchard, fear of murder

Bijnor News: नांगलसोती - आम के बाग में मिला साधु का शव, हत्या की आशंका

Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's body found in mango orchard, fear of murder
नांगलसोती - महात्मा विजय चैतन्य (फाइल फोटो)।
----------- जिला प्रतापगढ़/इलाहाबाद के लिए खास ---------
विज्ञापन

- गांव सराय आलम में आम के बगीचे में बनी कोठरी में रहता था साधु

- सीओ के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया

फोटो-18एनजेडबी04ए और 04बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव सराय आलम स्थित आम के बाग में बनी एक कोठरी में बृहस्पतिवार सुबह साधु का शव मिला। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान और आंत पेट से बाहर निकाली हुई मिलीं। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी ओमप्रताप का आम का बाग है। बाग में बनी कोठरी में उसकी सहमति से जिला प्रतापगढ़ की तहसील गोंडा के गांव बलीपुर निवासी साधु विजय चैतन्य ब्रह्मचारी करीब 10 वर्षों से रहता था। बृहस्पतिवार को कोठरी का दरवाजा बंद होने और दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और कोठरी का दरवाजा तोड़ा। पुलिस को कोठरी में विजय चैतन्य का शव मिला। शव करीब दो दिन पुराना था। शव पर कई स्थानों पर गहरे घाव के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर से पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने कुछ नमूने भी लिए। साधु के शव पर घाव के निशानों से ग्रामीणों में हत्या की आशंका है, लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। ग्रामीणों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। बाग स्वामी ओम प्रताप ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से साधु की मानसिक स्थिति सही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed