{"_id":"5f5a75ae8ebc3e81b9006b78","slug":"sadhu-killed-in-village-paharpur-bijnor-news-mrt500708084","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहाड़पुर में साधु की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहाड़पुर में साधु की हत्या
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के मंदिर साधु की मौत के बारे में जानकारी लेते एसपी सिटी लक्ष्मी?
- फोटो : BIJNOR
गांव पहाड़पुर में साधु की हत्या
जलीलपुर। गांव पहाड़पुर के मंदिर में रुके एक साधु की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक सहित पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया
थाना चांदपुर के गांव पहाड़पुर खुर्द में अद्वैत श्री उदासीन पंचायती अखाड़ा बड़ा आश्रम है। आश्रम में बने शिव मंदिर के बरामदे में रात साधु योगानंद सो रहे थे। कुछ दूर बनी झोपड़ी में दूसरे साधु विष्णु राय सो रहे थे, जो कि कई वर्षों से इसी आश्रम में रहते हैं। विष्णु राय ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे उन्हें योगानंद के कराहने की आवाज सुनाई दी, जाकर देखा तो साधु योगानंद खून से लथपथ। उनका आधा शरीर तख्त से नीचे लटका हुआ था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पड़ोस के एक व्यक्ति को साथ लेकर गांव से डाक्टर को बुलाकर लाए। डाक्टर ने साधु योगानंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु योगानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक साधु के चेहरे पर चोट के निशान हैं।
साधु योगानंद थाना नूरपुर के गांव असगरीपुर के रहने वाले थे। अक्सर इस आश्रम आते रहते थे। पिछले कई दिनों से यही रुके हुए थे। पुलिस के आला अफसरों ने भी घटना स्थल का दौरा किया। स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। विधायक चांदपुर कमलेश सैनी भी घटना स्थल पहुंची। प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर अजय कुमार ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस गहन जांच कर रही है।