{"_id":"677c1c88f49671bf6e0c6606","slug":"sadakpur-resident-couple-died-in-an-accident-in-moradabad-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-140050-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सादकपुर निवासी दंपती की मुरादाबाद में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सादकपुर निवासी दंपती की मुरादाबाद में हादसे में मौत
Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के गांव नाखूनका में सड़क दुर्घटना में मरने वाले रेहड़ के गांव सादकपुर के यशपाल सिंह का
- फोटो : स्रोत पुलिस विभाग
रेहड़ (बिजनौर)। गांव सादकपुर निवासी एक बाइक सवार दंपती की मुरादाबाद के गांव नाखूनका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्राम प्रधानपति अय्याज़ अहमद ने बताया कि सोमवार को गांव निवासी यशपाल सिंह (50) पुत्र लाखन सिंह बाइक से अपनी पत्नी पाकेश देवी (46) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जिले के डिलारी थाने के गांव जलालपुर जा रहा था। जब वह लालपुर तिराहा नाखूनका पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, थाना प्रभारी डिलारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक यशपाल खेती करता था। परिवार में बूढ़ी मां एवं तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मुरादाबाद के गांव नाखूनका में सड़क दुर्घटना में मरने वाले रेहड़ के गांव सादकपुर के यशपाल सिंह का- फोटो : स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन