{"_id":"63fcf9c24075f27473078304","slug":"sacrifice-saga-of-chandrashekhar-azad-written-in-poetry-book-bijnor-news-c-14-1-135528-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: काव्य पुस्तिका में उकेरा चंद्रशेखर आजाद का बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: काव्य पुस्तिका में उकेरा चंद्रशेखर आजाद का बलिदान
Tue, 28 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदीप कुमार त्यागी।
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विशेष...
- कनाडा में रहने वाले गांव सिसौना के संदीप कुमार त्यागी ने लिखी है काव्य पुस्तिका
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। चंद्रशेखर आजाद की जिंदगी के तमाम पहलुओं को छूने वाली काव्य पुस्तिका की भारत ही नहीं बल्कि कनाडा में भी प्रशंसा हो रही है। दरअसल कनाडा में रहने वाले बिजनौर के गांव सिसौना निवासी संदीप कुमार त्यागी ने आजाद शतक के नाम से एक काव्य पुस्तक लिखी है।
चांदपुर क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी आचार्य संदीप कुमार त्यागी कनाडा में रहते हैं। संदीप कुमार त्यागी ने चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित होकर सन 1998 में आजाद शतक के नाम से काव्य पुस्तक लिखी। मुक्तक के रूप में लिखी गई इस काव्य पुस्तिका की सराहना भारत के अतिरिक्त कनाडा में भी हुई। कनाडा में रहने वाले भारतीय इस पुस्तिका के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व को जान पाए। आचार्य संदीप कुमार त्यागी बताते हैं कि आजाद शतक उन्होंने सन 1998 में ही पूरा कर लिया था और इसका प्रकाशन साल 2003 में हुआ।
आजाद शतक में चंद्रशेखर आजाद के जन्म से लेकर उनके जीवन की प्रमुख घटनाएं शामिल हैं। क्रांतिकारियों का संगठन खड़ा करना, आजादी की लड़ाई लडना, काकोरी कांड, अलीराजपुर में भीलों से तीर कमान का प्रशिक्षण, मोटर गाड़ी चलाना सीखना तथा पिस्तौल से निशाना लगाना सीखना और उनकी अल्फ्रेड पार्क में मृत्यु तक की घटनाओं को व्यापक रूप से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
प्रभो ‘चंद्रशेखर’ आदर्श हों हमारे सदा, प्राणों की पिपासा, बुझे प्रेमाह्लाद भाव से। परहित नित हो निहित प्राणियों में सब, विरहित जन-मन हो विवाद भाव से।
साल 2003 में हो चुका है विमोचन
आजाद शतक का विमोचन 2003 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक द्वारा किया गया था। आजाद शतक का नजीबाबाद आकाशवाणी से प्रसारण भी हो चुका है। इसके अतिरिक्त हिंदी विद्यालय ब्राम्पटन टोरंटो कनाडा के बच्चों द्वारा भी कई स्थानों पर आजाद शतक का काव्य पाठ किया जा चुका है।