फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sabka Saath, Sabka Vikas" claim is hollow: Chandrashekhar

सबका साथ, सबका विकास का दावा खोखला : चंद्रशेखर

Sun, 22 Feb 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sabka Saath, Sabka Vikas" claim is hollow: Chandrashekhar
बिजनौर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति पहले जैसी नहीं रही है। अब पीड़ित लोगों की मदद जाति, बिरादरी और धर्म के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में सांसद आजाद ने संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के 80-20 प्रतिशत वाले बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बयान पर न्यायालय भी संज्ञान नहीं लेता है। भाजपा के सबका साथ, सबका विकास नारे को उन्होंने खोखला बताया। आजाद ने कहा कि मौजूदा सरकार में गरीबों का भी काम नहीं हो रहा है। देश में धार्मिक आजादी पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

रमजान में इफ्तार और सहरी के समय सायरन नहीं बजाने दिया गया। गत दिनों रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति भी नहीं मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे भारत की कल्पना नहीं की थी। यह सरकार जनविरोधी है और दलित, मुस्लिम, ओबीसी तथा गरीबों से विशेष चिढ़ रखती है। अब हर नागरिक को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed