{"_id":"dcfcdad34b7984f24b1a5abc5681fc6c","slug":"ruckus-was-able-to-put-the-bodies-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर शव रख कर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर शव रख कर किया हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में राम सखी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तीसरे दिन परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। मय फोर्स मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर परिजनों से महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इससे गांव में तनाव की स्थिति है। एसपी ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात की।
एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र ही हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया। क्षुब्ध ग्रामीण मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
बृहस्पतिवार को गांव शेर गढ़ निवासी दलित महिला राम सखी (50) की धारदार हत्यारों से उस समय हत्या कर दी, जब वह पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई थी। तीसरे दिन परिजनों ने पीएम से शव आने के बाद हत्याकांड के खुलासे को लेकर सुआवाला सुरजनगर मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की। पुलिस आरोपियों को संरक्षण देने पर तुली है। हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।
परिजनों ने कहा वह किसी को नाजायज फंसाना नहीं चाहते हैं, लेकिन असल आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए। महिला की हत्या के बाद पूरा गांव दहशत में हैं। महिलाओं ने खेतों पर जाना छोड़ दिया। ग्रामीणों के खेतों पर न जाने की वजह से पशु भूखे प्यासे खड़े हैं। ग्रामीणों के हंगामे से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर मय फोर्स के पहुंचे एसडीएम ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए।
एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने मृतका के शव का भूतपुरी बैराज पर दाह संस्कार किया।तब पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल अजय कुमार गौतम ने कहा मामले की बारीकि से जांच चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।