{"_id":"60edce6d8ebc3ebf20247add","slug":"ruckus-over-viral-photo-of-bjp-leader-nazibabad-news-mrt5472257118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के वायरल फोटो पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के वायरल फोटो पर घमासान
विज्ञापन
भाजपा नेता के वायरल फोटो पर घमासान
नजीबाबाद। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से दो बार भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजीव अग्रवाल का दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश अग्रवाल से आशीर्वाद लेने का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव निकट होने से वायरल फोटो से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने संबंधित फोटो वायरल होने के संबंध में स्पष्ट किया कि उनके ससुर का परिवार नजीबाबाद निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी रामचरन अग्रवाल और जयप्रकाश अग्रवाल के निकट रहे हैं। कुछ समय पूर्व कोरोना होने के बाद उनके साले दिल्ली निवासी नीरज अग्रवाल से जयप्रकाश अग्रवाल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की थी। हाल ही में पारिवारिक संबंधों के चलते उनकी शिष्टाचार मुलाकात को जयप्रकाश अग्रवाल ने फेसबुक पर शेयर किया। विरोधी पक्ष फोटो और मुलाकात का गलत अर्थ लगा रहे हैं। वे तनमन से भाजपा विचारधारा के हैं और रहेंगे।