{"_id":"66f45706100d8a36160cfc0d","slug":"ruckus-among-the-members-in-the-board-meeting-not-a-single-proposal-was-passed-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-131845-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा, एक भी प्रस्ताव नहीं हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा, एक भी प्रस्ताव नहीं हुआ पास
विज्ञापन
जलकर और गृहकर के स्व: निर्धारण प्रणाली का प्रस्ताव भी टाल दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों को लेकर सभासदों में तनातनी के चलते हंगामे की स्थिति बनी रही। इस कारण विकास संबंधी कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका। मोहल्ला बिश्नोई सराय में अवैध तौर पर पालिका आराजी पर बनाई गई दो दुकानों को तुरंत गिराने के ईओ ने निर्देश दिए।
बुधवार की दोपहर चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना के संचालन में बोर्ड की बैठक प्रारंभ हुई। प्रधान लिपिक मदनपाल सिंह ने जलकर और गृहकर के स्व: निर्धारण प्रणाली का नया प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सभासदों ने टाल दिया। इसके बार अन्य प्रस्तावों पर भी सभासदों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। सभासदों की शिकायतों का जवाब एक वरिष्ठ ठेकेदार द्वारा दिए जाने पर जमकर हंगामा हुआ।
पालिका प्रशासन द्वारा वार्डों में बनवाई जा रही नई सड़कों के निर्माण में सभासदों की राय न लेने और नई विद्युत लाइट उपलब्ध कराने की शिकायत रखी। बैठक में सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, प्रधान लिपिक मदनपाल सिंह, सभासद गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी, बदर मुनीम, मोहम्मद शारिक, जुनैद कुरैशी, रामकुमार यादव, बृजमोहन विश्नोई, रोहित बिश्नोई आदि मौजूद रहे।