{"_id":"5991ee644f1c1bfd188b4761","slug":"ruchi-ko-jel-nahin-bhijavaaya-to-jile-mein-nahin-aaoonga","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रुचि को जेल नहीं भिजवाया तो जिले में नहीं आऊंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रुचि को जेल नहीं भिजवाया तो जिले में नहीं आऊंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में किसान जसवंत सिंह की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने आए केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के सामने गांववालों ने भाजपा संगठन व विधायक लोकेंद्र चौहान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। डा. बालियान ने पूर्व विधायक रुचि वीरा को पेद्दा कांड का सूत्रधार बताते हुए उन्हें जेल भेजवाने का वादा किया।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी व विधायक लोकेेंद्र चौहान पर हमले के आरोपी निपेंद्र राठी के पिता गांव मलकपुर देहरी के किसान जसवंत सिंह की 11 अगस्त शुक्रवार शाम को मौत हो गई थी। इस मामले में लोकेंद्र चौहान, सीपी सिंह, रुचिवीरा व पुलिस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान परिजनों को ढांढस बंधाने गांव गए तो गांववालों ने मृतक जसवंत सिंह के घेर में मंत्री से कई सवाल किए। जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह ने कहा कि वे डाक बंगले में नहीं गए, फिर भी पुलिस ने उनको भी पूरी रात हवालात में रखा। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार ओमपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता ही अब उनके बच्चों को जेल में डलवा रहे हैं।
पूर्व विधायक रुचिवीरा के घर में घुसने की हिम्मत अब भी पुलिस नहीं कर रही है। पूर्व शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा ने एक अपहृत जिला पंचायत सदस्य को छुड़ाया तो उसे सस्पेंड कर दिया। अगर ऐसा ही करना था तो कान पकड़ते हैं अब कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सुचि चौधरी भी रुचि वीरा के साथ हैं। गांव वालों ने मंत्री के सामने विधायक लोकेेंद्र चौहान को विधायकी से हटाने की मांग की। कहा कि अगर विधायक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो बगावत की जाएगी। इस मामले में जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। डीएम भी आरोपियों को बचाने के लिए झूठ बोलने पर आमादा हो गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि किसान जसवंत सिंह की मौत का कारण कोई भी हो, लेकिन उससे पूरे वेस्ट यूपी में बिरादरी दुखी है। मुजफ्फरनगर हो या पेद्दा, वो हमेशा से जनता के साथ थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेद्दा व इस सब प्रकरण की सूत्रधार सपा नेता रुचि वीरा हैं। वे उन्हें जेल भेजवाएंगे या दोबारा जिले में नहीं आएंगे।
पिता के एवज में दादा को कर लेंगे जमा
मृतक किसान जसवंत सिंह के पोते शिवा ने बताया कि वह स्कूल से आया तो एक दरोगा ने उससे सख्त लहजे में उसके पिता के बारे में मालूम किया। दरोगा उसके दादा को ले जाते हुए बोला कि अगर उसका पिता अगर नहीं हाथ आया तो पिता की एवज में वह उसे जमा कर लेंगे।
जाट होने के कारण किया गया सस्पेंड
सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य धारा सिंह के अपहरण व एससीएसटी में रुचि वीरा व उनके पति जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। धारा सिंह उनकेे घर की शौचालय में बंधा मिला था, लेकिन पुलिस ने अब तक रुचिवीरा व उदयन वीरा को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा को जाट होने के कारण सस्पेंड किया गया है। कहा कि जाट होना गुनाह हो गया है। उन्होंने साकेंद्र चौधरी पर लगीं धारा हटाने व प्रेमवीर राणा को बहाल कराने की मांग की। नया गांव के मृतक विशाल के पिता संजय सिंह ने कहा कि उनके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस रुचिवीरा के इशारे पर निर्दोष लोगों को जेल में डाल रही है।
इंस्पेक्टर को कल तक करा दिया जाएगा बहाल
मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि साकेंद्र पर गलत धारा हटवाई जाएंगी। इंस्पेक्टर को कल तक बहाल करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी उनके बीच आएगी। वे विधायक लोकेंद्र चौहान से इस मामले में बात करेंगे और कुछ गलत हुआ है तो माफी भी मांगेंगे। जसवंत सिंह व उनके परिजनों के साथ गलत हुआ है, लेकिन उनका बलिदान जिले को बहुत कुछ देकर जाएगा। इस दौरान भाजपा विधायक अशोक राणा व कमलेश सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, डा तेज पाल शर्मा डा.बीरबल सिंह, हेमेंद्रपाल सिंह, निशांत राठोर, रालोद नेता राहुल सिंह, बसपा नेता अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।
नहीं दिखाई दीं सुचि चौधरी
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ सांसद भारतेंद्र सिंह,धामपुर विधायक अशोक राणा और चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी पूरे समय साथ रहीं। इस प्रकरण में बिजनौर विधायक सुचि चौधरी गायब रहीं। आज भी भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले में भी वह कहीं नजर नहीं आईं।
अब उनकी नहीं चलेगी: बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि जसवंत सिंह की मौत का उन्हें दुख है। इस मामले की जांच होगी। मृतक जसवंत सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के अपहरण के मामले में रुचि वीरा व उदयन वीरा को जेल भेजा जाएगा। अब उनकी जिले में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में विधायक लोकेंद्र चौहान से बात करेंगे और उनसे सफाई लेंगे। सदर विधायक के किसानों के बीच नहीं पहुंचने पर कहा कि सदर विधायक से भी इसका कारण पूछा जाएगा। जांच किसी एजेंसी द्वारा कराने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से बात करेंगे।
निपेंद्र सिंह को बंधाया ढांढस
मंत्री डा.संजीव बालियान ने किसान जसवंत सिंह के बेटे निपेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बैठक में अधिक भीड़ होने पर वे निपेंद्र सिंह के साथ उनके घेर में गए और वहां पूरा मामला पूछा। उन्होंने जसवंत सिंह की मौत पर दुख जताया।
मुआवजा नहीं इंसाफ चाहिए
मंत्री के सामने एक गांव वाले ने जसवंत सिंह के परिजनों की मौत पर मुआवजा देने की मांग की तो बाकियों ने विरोध कर दिया। गांव वाले बोले कि मुआवजा नहीं बल्कि इंसाफ चाहिए।
जिला जाट महासभा ने दिया ज्ञापन
डाक बंगले में जिला जाट महासभा ने मंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि विशाल हत्याकांड में अब तक आरोपी बाहर घूम रहे हैं। लेकिन विधायक से हमले के आरोपियों के घर ऐसे दबिश दी जा रही है जैस वे आतंकवादी हों। विशाल हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व जसवंत सिंह के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग की।
पेद्दा गांव की महिलाओं ने मंत्री से लगाई गुहार
पेद्दा गांव की महिलाएं भी मंत्री डा.संजीव बालियान से मिलीं। महिलाओं ने बताया कि उनके परिजन साल भर बाद भी जेल में बंद हैं। जब पेद्दा कांड हुआ था तब पुलिस ने औरतों को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब नया गांव के विशाल हत्याकांड के सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी। आदेश, सविता, विरेश देवी, मनोज, पिंकी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
उदयन वीरा के बयान की निंदा की
अन्याय विरोधी संघर्ष समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व समिति सदस्य एमपी सिंह ने उदयन वीरा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जसवंत सिंह की बिना जुर्म के पुलिस प्रताड़ना से मृत्यु करवा दी गई और उनके ही परिवार को असामाजिक तत्व बताया जा रहा है। इस दौरान लाल सिंह, विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, नरपाल सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
जिले का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश : डा.नेहरा
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा.ओमपाल सिंह नेहरा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिले का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शासन व प्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों से निष्पक्षता से निपटना चाहिए।
मुकदमा खारिज न करने पर आंदोलन की चेतावनी
क्षत्रिय राजपूत सभा समिति की बैठक में विधायक लोकेंद्र चौहान व उनके भाई सीपी सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की गई। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम को देते हुए बताया गया कि दोनों के खिलाफ लिखाया गया यह मुकदमा झूठा है। मुकदमा निरस्त न करने पर क्षत्रिय सभा द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। सभा अध्यक्ष बीरेश बल, सचिव ब्रजवीर सिंह, रविंद्र सिंह, डा.पीके सिंह, इंद्रदीप सिंह, ठाकुर अवनीश कुमार, शरद गहलोत, धर्मवेश हरि आदि मौजूद रहे।
डीएम और एसपी से की अलग से बात
किसान जसवंत सिंह की मौत के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। इस मामले में तमाम नेता लामबंद हो गए हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने डाक बंगले में करीब ढाई घंटे तक डीएम व एसपी से इस मामले में अलग से बात की। जिले के हालात पर भी एक रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को सौंपने के लिए तैयार की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई अफसर नप सकते हैं। अफसरों की रिपोर्ट भी भाजपा हाईकमान को दी जा रही है।
डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश
जसवंत सिंह के परिजनों को सांत्वना देने आए केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने भाजपा को हुए डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने जसवंत सिंह के घर आयोजित बैठक में सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि लड़ाई एक व्यक्ति के खिलाफ हो सकती है, उसकी जाति खिलाफ नहीं।