फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruch and Udayan Vir's warrant issued

पूर्व विधायक रुचि वीरा व पति के गिरफ्तारी वारंट जारी

Fri, 26 Feb 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ruch and Udayan Vir's warrant issued
रूचिवीरा। - फोटो : BIJNOR
रुचि और उदयन वीर के नाज वारंट जारी
विज्ञापन

बिजनौर। एडिशनल कोर्ट के जज आरए कौशिक ने चेक भुगतान न होने के मामले में पूर्व विधायक रुचि वीरा व उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

लक्ष्मी ट्रेडर्स की ओर से कोर्ट में दाखिल वाद में कहा गया था कि धर्मनगरी सहकारी खेती लिमिटेड के स्वामी रुचि वीरा हैं। यह सोसाइटी पशुपालन का काम करती है। रुचि वीरा सोसाइटी की सचिव भी हैं। लक्ष्मी ट्रेडर्स की ओर से सोसाइटी को पशु आहार की सप्लाई की जाती है। रुचि वीरा की फर्म पर पशु आहार के चार लाख रुपये बकाया हैं। रुचि वीरा व उनके पति उदयन वीरा सोसाइटी का संचालन करते हैं। 12 मार्च 2018 को उन्हें पीएनबी का चार लाख रुपये का चेक रुचि वीरा ने दिया था। इस चेक को उन्होंने भुगतान के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते में जमा किया, लेकिन उन्हें इसका भुगतान नहीं मिला। इस मामले में कोर्ट द्वारा धर्मनगरी सहकारी खेती लिमिटेड की सचिव रुचि वीरा व उदयन वीरा को कोर्ट में 23 नवंबर 2020 को उपस्थित होने के लिए कहा गया था लेकिन ये लोग उपस्थित नहीं हुए। इस पर उन्हें 24 फरवरी को पेश होने के लिए फिर से समन जारी किए गए। इस पर भी ये उपस्थित नहीं हुए जबकि समन की तामिल हो चुकी है। कोर्ट ने इस पर रुचि वीरा व उनके पति उदयन वीरा की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी किए हैं।

उदयन वीरा।

उदयन वीरा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed