{"_id":"608af5db8ebc3ebf012b03df","slug":"rtpcr-kit-not-found-even-on-the-third-day-bijnor-news-mrt5365073188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं मिली आरटीपीसीआर किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं मिली आरटीपीसीआर किट
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं मिली आरटीपीसीआर किट
अफजलगढ़। आरटीपीसीआर किट न होने के कारण तीसरे दिन भी सीएचसी से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। पंचायत चुनाव मतगणना के दौरान बिना जांच रिपोर्ट के मतगणना स्थल में प्रवेश न देने की खबरों के चलते लोग भारी संख्या में कोरोना जांच के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं।
पंचायत चुनाव की मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों तथा उनके एजेंटों के प्रवेश को लेकर कई दिन से संशय बना हुआ है। बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के मतगणना स्थल पर प्रवेश न देने की खबरों को लेकर उम्मीदवार तथा उनके समर्थक भारी संख्या में आरटीपीसीआर जांच के लिए आ रहे हैं, लेकिन जांच सामग्री न होने के कारण लगातार तीसरे दिन भी लोगों को बिना जांच के ही बैरंग लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह आरटीपीसीआर जांच के लिए सीएचसी परिसर में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच किट न होने की बात कहने पर लोग आक्रोशित हो गए तथा जांच कराने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
मौके पर पहुंचे एसआई केपी सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी में जांच कराने को कहा। कुछ लोगों द्वारा वहां भी जांच न होने का हवाला देने पर उपनिरीक्षक ने पीएचसी पर तैनात चिकित्सक से इस संबंध में मोबाइल पर वार्ता की। चिकित्सक द्वारा जांच करने का भरोसा दिया।