{"_id":"634313998afa04171c063753","slug":"rss-volunteers-did-path-movement-bijnor-news-mrt608876443","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में पथ संचलन करते स्वंयसेवक।
- फोटो : BIJNOR
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
नहटौर। वाल्मीकि जयंती व विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। कई स्थानों पर पथ संचलन पर फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने संघ के स्थापना दिवस पर ध्वज प्रणाम करते हुए प्रार्थना की। वक्ताओं ने हिंदू समाज के एकजुट होने पर जोर दिया।
एसएनएसएम इंटर कॉलेज से पथ संचलन प्रारंभ होने से पूर्व बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने महर्षि वाल्मीकि व भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। संघ की 97 वर्षों की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। पथ संचलन नूरपुर मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचा। बड़ी सब्जी मंडी के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, मोहल्ला जोशियान में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री विनिता शर्मा, पीर की चुंगी के निकट भाजपा नेता गुनवान चौधरी आदि की ओर से फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख मूलचंद , खंड संघचालक ब्रह्मपाल, जिला शारीरिक प्रमुख मृत्युंजय, जिला संपर्क प्रमुख हिमांशु, नगर कार्यवाह विनिल, नगर प्रचारक शिवम, खंड कार्यवाह मुकेश व क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार, जिला महामंत्री मुकेश त्यागी शोभित त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मृणाल त्यागी, नव निहाल सिंह , ब्लाक प्रमुख राकेश चौधरी, स्वयंसेवक पंकज कुमार दक्ष व नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहे।
अफजलगढ़ और नगीना में भी जुटे स्वयंसेवक
अफजलगढ़/नगीना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने अफजलगढ़ में पथ संचलन किया। जो शिव मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर में अनेक स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह अवधेश कुमार, कनिष्क कुमार, रतिराम सिंह, ललित कुमार, योगराज सिंह, संजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, खेल सिंह, परवेंद्र कुमार, शंकर सिंघल, रोबिन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, नवनीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। नगीना में भी बारिश के बीच पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का भाजपा नेता प्रमोद चौहान, विकास गुप्ता विक्की, अग्रवाल महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष ऋतु गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, हर्ष गोयल, दीपक अग्रवाल, नवीन महेश्वरी, दीपक मल्होत्रा, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, डॉक्टर भूपेश चौहान, शिव शंकर सक्सेना, शरद गर्ग मुनमुन, कुंवर अमरजीत आदि ने स्वागत किया। इस दौरान सह जिला संघचालक मुकेश कुमार, विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय वर्मा, तहसील प्रचारक मोमराज सिंह, नगर कार्यवाह अनमोल कंसल, नगर संघचालक देवेंद्र गुप्ता, हेमंत कुमार एडवोकेट, नीरज विश्नोई, लवी मित्तल, पूर्व विधायक सतीश गोतम आदि मौजूद रहे। संवाद