फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 80 crore outstanding on one lakh consumers

एक लाख उपभोक्ताओं पर 80 करोड़ रुपये का बकाया

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 80 crore outstanding on one lakh consumers
एक लाख उपभोक्ताओं पर 80 करोड़ रुपये का बकाया
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय में शामिल 372 गांवों में एक लाख बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इनमें से 52 सौ निजी नलकूप उपभोक्ता हैं। जिन पर करीब 18 करोड़ का बकाया है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि डिवीजन में 372 गांव हैं। इन गांवों में एक लाख 10 हजार लोगों पर बिजली के कनेक्शन है। 5200 उपभोक्ताओं पर निजी नलकूप के कनेक्शन भी हैं। उपभोक्ताओं पर घरेलू और कामिर्शियल कनेक्शन है। सभी को मिलाकर 80 करोड़ से अधिक की बकाया है। 5200 नलकूप उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ का बकाया है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि कोयले की कमी के कारण बिजली के उत्पादन में गिरावट आ रही है। कोयला महंगे दामों में तभी खरीदा जा सकता है जब उपभोक्ता समय से राजस्व जमा करेगा।
विज्ञापन

वसूली के लिए टीमें गठित
बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए डिवीजन में एक दर्जन से अधिक टीमें गठित हैं। जो सुबह से देर रात तक गांवों में जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान कर रहीं हैं। उनसे बकाया वसूली कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 निजी नलकूपों पर लगे विद्युत मीटर
एक्सईएन का कहना है कि बिजली चोरी रोकने और ऊर्जा खपत का आंकलन करने के लिए निगम की ओर से निजी नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं। 5200 में से अब तक 700 से अधिक निजी नलकूपों पर थ्री फेस मीटर लगाए जा चुके हैं। शेष पर तेजी से लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed