{"_id":"67ab9ba5e5cef9898e0b46be","slug":"rs-6-lakh-ornaments-stolen-from-hotel-room-bijnor-news-c-27-1-bij1002-142778-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: होटल के कमरे से करीब छह लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: होटल के कमरे से करीब छह लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर तहसील के पास स्थित एक होटल के कमरे में रखी सेफ से चोर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी की फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव स्याऊ निवासी रायबहादुर आर्य का गांव में ही चांदपुर तहसील के पास शुभकामना भोजनालय है। रविवार की रात्रि किसी समय चोरों ने होटल के कमरे में रखी सेफ अलमारी से आवश्यक कागजात की दो फाइलें, सोने की चार चूड़ियां, सोने का गले का एक हार, एक हनुमानजी का लाॅकेट, एक सोने की लेडीज अंगूठी चोरी की ली है। कुल वजन करीब 85 ग्राम व जिसकी कीमत करीब छह लाख बताई जा रही है।
राय बहादुर आर्य ने बताया कि चोरी का पता सोमवार की सुबह जब उनका बेटा हर्षित राय बहादुर आर्य व कर्मचारी बाबू सिंह के साथ होटल पहुंचा तो देखा पीछे के लोहे का गेट खुला हुआ था। कमरे में रखी सेफ का सामान बिखरा हुआ था। सेफ से सोने के आभूषण व कागजात की फाइल गायब थी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।