फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 4 crore project approved to deal with flood of Kho river

Bijnor News: खो नदी की बाढ़ से निपटने को चार करोड़ की परियोजना मंजूर

Fri, 05 Jan 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 4 crore project approved to deal with flood of Kho river
बिजनौर, धामपुर। बीते साल वर्षाकाल में खो नदी में आई भयंकर बाढ़ से क्षेत्र बाल-बाल बचा। आगामी साल में खादर क्षेत्र में लोगों को बाढ़ की त्रासदी को झेलने को विवश न होना पड़े। इससे बचाव के लिए सिंंचाई विभाग की ओर से चार करोड़ की परियोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। जिसे मंजूरी मिल गई है। सिंचाई खंड मुरादाबाद उप खंड के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि जैसे ही सरकार की ओर से धन का आवंटन होगा। कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद सिंचाई उप खंड के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि जनपद बिजनौर में खो नदी के दाएं किनारे पर स्थित को तटबंध, स्पर नंबर-1 से स्पर नंबर 6 तक की पुनर्स्थापना की जाएगी। शेरकोट तटबंध के किलोमीटर 0.750 से किलोमीटर 1.100 तक व किलोमीटर 1.800 से किलोमीटर 2.150 के मध्य खो नदी की बाढ़ सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्य होंगे। जियो ट्यूब का निर्माण होगा। परक्यूपाइन स्टड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

समय से कार्यों को पूरा कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई। करीब चार करोड़ की लागत से कटाव निरोधक व सुरक्षात्मक कार्य होंगे। ऐसा होने से इस बार खो नदी में आने वाली बाढ़ से क्षेत्र के लोगों को निजात मिल सकेंगी। बाढ़ से किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। बकौल एसडीओ, इन कार्यों को कराने पर करीब तीन करोड़ 80 लाख 39 हजार की लागत आएगी। अब सरकार से धन के आवंटन होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed