{"_id":"60f071678ebc3e573b7add9c","slug":"rohilkhand-university-exam-starts-at-62-centers-bijnor-news-mrt5475282165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा 62 केंद्रों पर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा 62 केंद्रों पर शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा शुरू हो गई हैं। छात्र पेपर में सवालों की च्वाइस अचानक बढ़ी देख खुशी से उछल पड़े। सभी विषयों के पेपर सामान्यत: आसान थे। छात्रों का कहना है कि बदले पैटर्न से खूब नंबर आएंगे।
स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा कोरोना प्रकोप के बाद हो रही है। परीक्षा बदले पैटर्न पर हो रही है। स्नातक में आज द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान का पेपर था। पेपर में दीर्घ उत्तरीय सवाल में विकल्प बढ़े देख छात्र छात्राओं की बांछें खिल गईं। परीक्षार्थियों को छह सवालों में से एक सवाल करने की च्वाइस थी। वर्धमान कालेज में रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर व रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पेपर पैटर्न में दीर्घ उत्तरीय सवाल में तीन में से एक सवाल करने की बात कही थी। च्वाइस बढ़ाना छात्र हित में है। साहू जैन कालेज नजीबाबाद के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनीष गुप्ता ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय सवाल में च्वाइस बढ़ाना सही है। छात्रों को इससे फायदा होगा। स्नातक कामर्स का पेपर आसान था।
छात्र गदगद
कुमारी मोनालिसा व नृपेंद्र का कहना है कि परीक्षा से पहले वह डरे थे। सिलेबस कम नहीं होने से उन्हें सभी किताब से तैयारी करनी पड़ी थी। पेपर में च्वाइस अधिक देखकर परेशानी दूर हो गई थी। सवाल आसान आए हैं। इसलिए अच्छे नंबर आने चाहिए। कहा कि पेपर के लिहाज से डेढ़ घंटा समय थोड़ा कम जरूर था।
विज्ञापन
62 केंद्र पर हुई परीक्षा
जिले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए 62 परीक्षा केंद्र बने हैं। करीब 50 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। आज जिन विषयों के पेपर थे उनमें परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। केंद्रों पर कोरोना से बचाव के इंतजाम रहे। परीक्षार्थी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बैठाए गए थे।