{"_id":"631a2e5b7c6ac554d8671822","slug":"rohan-and-samiksha-were-first-in-the-shot-put-bijnor-news-mrt604444713","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में रोहन और समीक्षा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में रोहन और समीक्षा रहीं प्रथम
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में जनपदीय स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकती प्रतिभ?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला फेंक में रोहन और समीक्षा रहीं प्रथम
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ग्रामीण पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान पुरुष एवं महिला दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गोला फेंक में बालिका वर्ग में हल्दौर विकास खंड की समीक्षा राठी प्रथम रही। बालक वर्ग में नूरपुर विकास खंड के रोहन डवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को स्टेडियम में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने गुब्बारे उड़ाकर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विकासखंड जलीलपुर और बालिका वर्ग में किरतपुर विकासखंड की टीम विजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल की टीम विजयी रही। इसके अलावा लंबी कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी सौरभ कुमार, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, प्रमोद वशिष्ठ, आकाश मलिक, चिंटु, शुऐव, प्रांजल दीक्षित, चित्रा, अजित तोमर आदि मौजूद रहे।