फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rode workers' raid on 20 power stations

20 बिजलीघरों पर रालोद कार्यकर्ताओं का धावा

Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rode workers' raid on 20 power stations
धरना प्रदर्शन करने के बाद जेई को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रालोद ने ‘पोल खोल, धावा बोल’ अभियान के तहत जिले के बिजलीघरों पर धरना देकर प्रदर्शन किया। रालोद नेताओं ने बिजली की बढ़ी दरों को अविलंब वापस लेने की मांग की। विद्युत निगम के अधिकारियों को प्रदेश के राज्यपाल के नाम मांग पत्र भी सौंपे गए।  जिला प्रभारी ने बताया कि जिले के 20 विद्युत केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता आवास विकास स्थित बिजलीघर पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। धरनास्थल पर आयोजित सभा में अशोक चौधरी ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर चार जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर धावा बोल, पोल खोल अभियान चलाया गया। जिले के कई बिजलीघरों पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया है। आवास विकास के विद्युत निगम के कार्यालय के प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम दिए गए मांग पत्र में बिजली की बढ़ी दरें अविलंब वापस लेने, विद्युत अधिनियम की धारा 138 ए के बडे़ पैमाने पर दुरुपयोग के मद्देनजर इस धारा को समाप्त करने, किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अवस्था में सुधार लाने, उपभोक्ताओं के गलत बिल शिकायत करने पर संशोधन कराने, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। इस मौके पर परम सिंह, जोगेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, पूनम चौधरी, बाबू देवेंद्र सिंह, राजपाल अादि मौजूद रहे। दूसरी ओर, स्वाहेड़ी बिजलीघर पर पूर्व विधायक सुखबीर सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पोल खोली। इस मौके पर कई रालोद नेता मौजूद रहे। जिला प्रभारी चौधरी राजेंद्र सिंह चिकारा ने बताया कि पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत जिले के 20 विद्युत केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन


सरकार नहीं चेती तो सड़कों पर उतरेंगे
चंदक। रालोद के पश्चिमी उप्र के पूर्व प्रवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल के नेतृत्व में रालोद ने पोल खोल, धावा बोल कार्यक्रम के तहत चंदक स्थित बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रवीण सिंह की अध्यक्षता व पूर्व चेयरमैन सतपाल सिंह के संचालन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ा कर ग्रामीणों पर अतिरिक्त भार डाला गया है। सरकार ने किसानों पर कहर ढहा दिया है। प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रही है। यदि सरकार नहीं चेती तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रणवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सुभाष सिंह, मंगू सिंह, ओमपाल सिंह, कलीराम, अरविंद  अादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे धरने में शामिल
बिजनौर में रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि जिले में आवास विकास कॉलोनी में पूनम चौधरी व पीतम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। जबकि स्वाहेड़ी में पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, किरतपुर में सुशील कुमार, कल्लू सिंह, कोतवाली देहात में राहुल सिंह, फुलसंदा में राजीव त्यागी, गजेंद्र सिंह, खंडसाल में अशोक चौधरी, हरपाल सिंह, ताजपुर में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल व डॉ. रघुनाथ सिंह, चकराजमल में चौधरी ब्रजवीर सिंह, भिक्कावाला में चौधरी हरपाल सिंह, मनोज सिरोही, बरकातपुर में हरेंद्र तोमर, नजीबाबाद में सरदार बलबीर सिंह व आर एन सिंह, तिमरपुर में प्रवीण सिंह देशवाल,  मंगू सिंह, उलेढ़ा में ओमप्रकाश सिंह सुरेंद्र सिंह चिकारा, पीली चौकी में एम पी सिंह, शादीपुर में अखिलेश मौर्य, बास्टा में योगेंद्र प्रधान, बागड़पुर में राजेंद्र सिंह व शाहिद प्रधान, मुस्तफाबाद में विनय पाल, राजेश खन्ना, हल्दौर में नपेंद्र सिंह व नौबहार सिंह, पैजनिया में निपेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया।
पूंजीपतियों की है सरकार
किरतपुर। अभियान के तहत किरतपुर बिजलीघर पर बिजली दरों की वृद्धि के खिलाफ हल्ला बोला। रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के एसडीओ शुभम अग्रवाल को अपने बीच बैठाकर किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं से अवगत कराया और राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया। रालोद के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चिकारा व रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जेई के खिलाफ आक्रोश
हीमपुरदीपा। हीमपुर दीपा क्षेत्र के उलेढा विद्युुत उपकेंद्र पर सोमवार 11 बजे राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव कुलदीप चिकारा की अगुवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। धरनास्थल पर दो घंटे देर से पहुंचे जेई गौतम कुमार को लेकर प्रदर्शनकारियों में जेई के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया। धरनास्थल पर ओमप्रकाश किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिह, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र निंदना आदि मौजूद रहे।

‘बिजली की बढ़ी दरें वापस ले सरकार’
नजीबाबाद। बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने 132 केवी उपसंस्थान पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय ।  लोकदल के प्रदेश सचिव सरदार बलवीर सिंह, जिला महासचिव शरीफ अहमद, नगर अध्यक्ष इकबाल चौधरी, युवा नगर अध्यक्ष सुधांशु नामदेव, शाहनवाज मंसूरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता खराब मौसम के बावजूद 132 केवी उपसंस्थान पहुंचे। किसानों ने विद्युत उपसंस्थान पर धरना दिया।  धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सरदार बलवीर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों और आम जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।  रालोद के जिला महासचिव शरीफ अहमद, चौधरी लटूर  सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विद्युत संकट के लिए प्रदेश  सरकार को जिम्मेदार ठहराया। रालोद की ओर से एसडीओ पारेषण को  एक ज्ञापन सौंपा गया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजलीघरों पर किया प्रदर्शन 
नहटौर/हल्दौर/नांगलसोती। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने खंडसाल, फुलसंदा बिजली घरों पर धरना प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सूत्रीय ज्ञापन जेई को सौंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला सचिव चौधरी गजेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।  वहीं, हल्दौर बिजलीघर पर भी कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ संदीप कुमार को विद्युत समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता नौबहार सिंह, संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। दीपक कुमार, शीशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। वहीं , नांगलसोती में रालोद के पांतीय आह्वान पर बरकातपुर स्थित 132 केवी उपसंस्थान पर रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने को लेकर धरना दिया। धरना सभा को गन्ना समिति के चेयरमैन ब्रज कुमार, बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बिजली दरें बढ़ाकर किया हितों पर कुठाराघात
बरुकी। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम शादीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल नेता अखिलेश मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों एवं विद्युत उपभोक्ताओं के हितों पर कुठाराघात किया है। इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने पर मदन सिंह ,सत्यपाल सिंह, जयपाल सिंह, रामनाथ सिंह ,वीर सिंह, विनीत मौर्य, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


किसानों के प्रति वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं
बिजनौर ।  रालोद के पोल खोल हल्ला बोल आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने झालू बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञानेंद्र चिकारा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दर कम करने की मांग की गई। इस दौरान प्रसून कुमार, कामेंद्र, रामेंद्र, सुखवीर सिंह, नरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed