फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery in two places in the same night in Khari Kuan area

खारी कुआं क्षेत्र में एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी

Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Robbery in two places in the same night in Khari Kuan area
खारी कुआं क्षेत्र में एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी
विज्ञापन

धामपुर। चोरों ने बुधवार रात खारी कुआं स्थित किराना व मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया।
खारी कुआं स्थित किराना व्यापारी संजीव माहेश्वरी भोलू ने बताया कि उनकी खारी कुआं पर दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका घर है। कोरोना कर्फ्यू के चलते इन दिनों दुकान कुछ ही समय के लिये खुल रही है। देर रात व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर पर थे। रात में बारिश हो रही थी। विद्युत आपूर्ति ठप्प थी। अंधेरे का लाभ उठाते हुए किसी समय चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी, तेल, चावल सहित किराना का करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया।

सुमंगलम मेडिकल स्टोर स्वामी संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। रात में चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की सूचना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed