{"_id":"61310c318ebc3e494b23c81f","slug":"robbery-from-collection-agent-of-muslim-fund-bijnor-news-mrt554494613","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट
विज्ञापन
मुस्लिम फंड के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट
कोतवाली देहात। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में बदमाशों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। ग्राम गगौंडा शेख के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मुस्लिम फंड झालू के कलेक्शन एजेंट से कैश से भरा थैला छीन लिया। जबकि रात्रि में बदमाशों ने बरूकी नहर पर बाइक सवार युवक से 10 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूट लिया।
थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला रामलीला निवासी तरुण कुमार मुस्लिम फंड की झालू शाखा में कलेक्शन कर्ता के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वह क्षेत्र के गांव मिलक और गगौड़ा शेख से रुपये कलेक्शन करके साइकिल से झालू जा रहे थे। गांव के बाहर माइनर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे से आतंकित करते हुए पीटा। इसके बाद बदमाश कलेक्शन के रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जिसमें करीब 12 हजार रुपये, रसीद बुक व कई बिड्रोल थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। इस पुलिस को लूटी गई रकम एक स्थान पर पड़ी मिल गई।
वहीं, गांव गनौरा निवासी गौरव कुमार बुधवार शाम बिजनौर से बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बरुकी-कुम्हेड़ा नहर पर पहुंचा तो एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने गौरव के साथ मारपीट करते हुए उससे 10 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूट लिया। गौरव ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।