{"_id":"5e90960a8ebc3e6ff06bcc8a","slug":"robbery-by-breaking-the-lock-of-two-shops-at-midnight-bijnor-news-mrt477244926","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
आधी रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
मंडावर। मोहल्ला फराशटोली में आधी रात के बाद दो दुुकानों का ताला तोड़कर चोर करीब 60 हजार का सामान चोरी कर ले गए। वारदात मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मंडावर के मोहल्ला फराशटोली में जमाल अहमद की किराने व शहजाद की देसी दवाइयों की दुकान है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर किराने की दुकान से करीब 500 रुपये, पांच नई मोबाइल बैटरियां व दुकान में रखा अन्य सामान तथा दवाखाने से 50 से 60 हजार रुपये की दवाइयां चोरी कर लिये। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई सुशील तोमर, सचिन मलिक, सचिन राठी व शोएब ने दुकान का निरीक्षण किया। कांस्टेबल सचिन राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्होंने भाग रहे कुछ संदिग्धों का पीछा किया था। लेकिन रात के अंधेरे में वे दीवार फांदकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब दो बजे दो युवक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।