फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways income started increasing in festive season

त्योहारी सीजन की आमद से बढ़ने लगी रोडवेज की आय

Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways income started increasing in festive season
त्योहारी सीजन में बढ़ने लगी रोडवेज की आय
विज्ञापन

बिजनौर। त्योहारी सीजन की आमद से ही रोडवेज की आय बढ़ने लगी है। इस महीने 10 हजार अधिक लोगों ने रोडवेज की बसों में सफर किया। नतीजतन सितंबर के मुकाबले बिजनौर डिपो को आमदनी में सात लाख का उछाल आया। अब दीपावली को लेकर भी रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। दो नवंबर से सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
अक्तूबर में बिजनौर डिपो की बसों में एक लाख 12 हजार लोगों ने यात्रा की, जिनसे डिपो को 78 लाख की आमदनी हुई। जबकि सितंबर में केवल एक लाख एक हजार लोग ही बसों में सवार हुए थे, जिनसे 71 लाख 42 हजार की आय प्राप्त हुई। यानी करवाचौथ और त्योहारी सीजन की आमद से ही सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में सात लाख रुपये अधिक का मुनाफा कमाया है। हालांकि अभी दीपावाली पर आमदनी में और भी बढ़ोतरी होगी। जिसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दो तारीख से बढ़ जाएंगे फेरे
दीपावली को लेकर बाहरी प्रदेशों और जिलों में कामकाज करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए दो नवंबर से ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। वहीं हरिद्वार और दिल्ली में उत्तर प्रदेश रोडवेज निगम के कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। त्योहारी सीजन निपटने तक ये कर्मचारी वहां के बस अड्डों पर रहकर परिचालन आसान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने के आखिरी दस दिनों में यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही है। करीब 12 हजार अधिक यात्री सितंबर के मुकाबले इस महीने बसों में सवार हुए हैं। अब अगले एक सप्ताह तक हरिद्वार और दिल्ली के बस अड्डों पर बिजनौर रोडवेज के कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिससे दोनों ही प्रदेशों में यात्रियों की भीड़ की सटीक सूचनाएं मिलती रहेंगी। उसी अनुसार इन रूटों पर बसे भेजी जाएंगी।
- ललित त्रिवेदी, एआरएम बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed