फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses will run from Najibabad to Jogirampuri, entered in roadcode machine

Bijnor News: नजीबाबाद - नजीबाबाद से जोगीरम्पुरी के लिए रोडकोड मशीन में दर्ज

Thu, 25 May 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from Najibabad to Jogirampuri, entered in roadcode machine
- जोगीरम्पुरी दरगाह आने वाले जायरीनों को सुविधा देगा परिवहन निगम
विज्ञापन

फोटो-24एनजेडबी09आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह के लिए नजीबाबाद डिपो विशेष परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा। डिपो ने नजीबाबाद से जोगीरम्पुरी के लिए रोडकोड मशीन में दर्ज कर दिया है। नजीबाबाद स्टेशन से जोगीरम्पुरी के लिए चार दिन तक रोडवेज बस सेवा रात दिन उपलब्ध रहेगी।
रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार सिंह, स्टेशन प्रभारी अरूज मेहंदी ने बताया कि बुधवार की देर शाम से रेल मार्ग से आने वाले जायरीनों को रोडवेज बसों के माध्यम से जोगीरम्पुरी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपो की सभी बसों में नजीबाबाद से जोगीरम्पुरी के लिए 16 रुपया प्रति व्यक्ति निर्धारित कर परिचालक के पास उपलब्ध रोड कोड में जोगीरम्पुरी स्टेशन को दर्ज करा दिया गया है। जिससे जायरीनों को आसानी से जोगीरम्पुरी आवागमन का टिकट उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

जायरीनों के लिए लगाया सहायता सेवा शिविर
नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत के लिए आने वाले जायरीनों की मदद के लिए स्टेशनों पर सहायता शिविर लगाया गया है। नगर पालिका परिषद की ओर से शिविर का उद्घाटन एसडीएम विजय वर्धन तोमर, नवनिर्वाचित चेयरमैन इंजी. मौअज्जम ने एसएस आरडी मीणा, रोडवेज इंजार्च अरूज मेहंदी, जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर, ईओ राजीव कुमार और आरआई विपिन चौहान की उपस्थिति में किया। चार दिन तक आयोजित शिविर में जायरीनों को शीतल पेयजल के साथ दरगाह तक पहुंचने की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पंकज शर्मा, इनामुलहक, अफजाल अहमद, निसार अहमद, आकाश, फुरकान, सुनील कुमार नरेंद्र कुमार, राजेश, दरगाह कमेटी के पूर्व सचिव विशाल मेहंदी, कलीम अजगर, राशिद हुसैन, फैजार, आयान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed