फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses will make double rounds

एक से छह अगस्त तक दोगुने चक्कर करेगा बिजनौर डिपो

Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will make double rounds
एक से छह अगस्त तक दोगुने चक्कर करेगा बिजनौर डिपो
विज्ञापन

बिजनौर। एक अगस्त को बकरीद और तीन को रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बिजनौर डिपो ने एक से छह अगस्त तक बसों के चक्कर दोगुने करने की योजना बनाई है। बसों का संचालन करने वाले स्टाफ की छुट्टियां प्रतिबंधित कर दी गई हैं। अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद है, इसलिए कोटद्वार, हरिद्वार और दिल्ली के लिए बसें नहीं जाएंगी। केवल उत्तर प्रदेश के भीतर ही यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन जारी रहेगा।
रक्षाबंधन पर हर साल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिलाओं को 24 घंटे के लिए मुफ्त में रोडवेज बसों में यात्रा करने की सौगात देता था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण महिलाएं इस लाभ से वंचित रहेंगी। रक्षाबंधन पर हर बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसें भी चलाई जाती थीं। कोरोना महामारी के कारण धड़ाम हुई परिवहन निगम की आय के कारण निगम अभी तक इस पर कुछ नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान में कुल 93 बसें बिजनौर डिपो से केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए संचालित होती हैं। शासन ने एक से छह अगस्त तक इन बसों के फेरे दोगुने करने के लिए निर्देशित किया है। बाकी अग्रिम आदेशों के अनुसार बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed