फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses running late due to fog

Bijnor News: कोेहरे की दस्तक से देरी से संचालित हो रहीं रोडवेज बसें

Wed, 29 Nov 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses running late due to fog
-सुबह के समय आधा घंटा देरी से चल रही बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी दस्तक देने लगा है। इसका असर बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कोहरा आने की वजह से रोडवेज बसें आधा घंटा देरी से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

बिजनौर डिपो सेे सुबह चार बजे से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाता है। दिल्ली, पीलीभीत, लखनऊ, मेरठ, कोटद्वार आदि रूटों पर बसें भेजी जाती हैं। जो बस सुबह चार बजे जाती है, वह कोहरे की वजह से करीब आधा घंटा देरी से चल रही है। इसके अलावा पांच बजे संचालित होने वाली बस आधा घंटा के देरी से करीब साढ़े पांच बजे संचालित हो रही है। इसकी वजह से यात्रियों को भी अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अब कोहरे की वजह से बसों में फाॅग लाइट लगाई जा रही हैं। ज्यादातर बसों में फॉग लाइट लगी हुई है। जिन बसों में नहीं है, उनमें फॉग लाइट लगाई जा रही है। इससे कोहरे में बसों में संचालन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की वजह से बसों के संचालन में देेरी हो रही है। 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक बसें देरी से चल रही हैं। कोहरा हल्के होते ही बसें नियत मार्ग पर भेजी जा रही हैं। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
- धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed