फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus collided with divider

डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस

Sun, 24 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with divider
किरतपुर। नजीबाबाद से बिजनौर जा रही रोडवेज की बस चालक को झपकी लगने से किरतपुर में कल्याणी अस्पताल के सामने डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व परिचालक सहित छह यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात दो बजे नजीबाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस जब किरतपुर में कल्याणी अस्पताल के समीप पहुंची तो चालक को नींद की झपकी लग गई। तेज गति से चल रही बस सामने डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर के टकराने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस को धामपुर निवासी अनिल कुमार चला रहा था। अनिल के पैरों में चोट लगी है। चालक व परिचालक को तुरंत एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में परिचालक जयवीर सिंह पुत्र दिवारी लाल निवासी महार मऊ थाना सलेमपुर जिला मैनपुरी, दंपती जमुना बाई व पति उपेंद्र निवासी नगला जट्ट, विजय सिंह पुत्र रंजीत निवासी इनाम पुरा थाना मंडावर, आलोक कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी शक्तिनगर थाना कोतवाली सिटी बिजनौर शामिल हैं। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि घायलों में सब यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed