{"_id":"645554b0c3399de2840abee4","slug":"road-ready-till-new-police-line-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2711-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - नवीन पुलिस लाइन तक सड़क बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - नवीन पुलिस लाइन तक सड़क बनकर तैयार
Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत की ओर से कराया गया है सड़क का निर्माण
- बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को दिया गया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन तक सड़क बनकर तैयार हो गई है, जल्द ही बिजली भी पहुंच जाएगी। बिजली की लाइन खिंचवाने के लिए बिजली निगम को बजट भी दे दिया गया है। नए भवन में पुलिस लाइन शिफ्ट हो जाने के बाद जंगल का वीरान इलाका भी गुलजार हो उठेगा। जिसके आसपास दुकान आदि खोलने के लिए लोगों ने जमीनों की तलाश पहले ही शुरू कर दी थी। बिजनौर मंडावर मार्ग पर मालन नदी के तट पर करीब 44 हेक्टेयर जमीन में पुलिस लाइन का निर्माण चल रहा है।
चार मंजिला और आठ मंजिला इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। एक इमारत को पुलिस विभाग को सौंपा जा चुका हैं। जबकि आठ मंजिला इमारत में अभी लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। तीसरा 13 मंजिला इमारत का भी निर्माण अंतिम दौर में है। दो इमारतों को बैरक के रुप में इस्तेमाल किया जाएगा। जिनमे से एक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल होगा। तीसरी इमारत में 96 आवास बनाए गए हैं। जिनमें पुलिसकर्मियों के परिवार रह सकेंगे। बता दें कि बिजनौर शहर के बीचोंबीच स्थित पुरानी पुलिस लाइन में जगह ज्यादा नहीं थी। जिसके चलते गजरौला शिव गांव की ग्राम समाज की जमीन पर नई पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। पिछले साल तैयार हो चुकी एक इमारत का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था।
अब नवीन पुलिस लाइन तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। जिसके चलते जिला पंचायत की ओर से बिजनौर मंडावर मार्ग से पुलिस लाइन तक जाने के लिए सीसी रोड बना दी गई है। एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। अब बिजली लाइन के लिए भी बिजली विभाग को बजट मुहैया करा दिया गया है। बिजली पहुंचते ही नवीन पुलिस लाइन क्रियाशील हो जाएगी। परेड ग्राउंड भी लगभग बनकर तैयार है।