फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road pits will be filled before Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा से पहले भरे जाएंगे मार्ग के गड्ढे

Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road pits will be filled before Kanwar Yatra
भागूवाला-मोटामहादेव खस्ताहाल मार्ग। - फोटो : BIJNOR
कांवड़ यात्रा से पहले भरे जाएंगे यात्रा मार्ग के गड्ढे
विज्ञापन

बिजनौर। सावन माह की कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने में दस से 12 दिन ही बचे हैं। यात्रा को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। शिवभक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। डीएम ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया है।
सावन माह की कांवड़ यात्रा पर बिजनौर जिले से कम ही लोग जाते हैं, लेकिन पड़ोसी जिलों के शिवभक्त बिजनौर से होकर गुजरते हैं। खासकर अमरोहा, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर और मुरादाबाद आदि जिलों के कांवड़ियों की यात्रा बिजनौर के रास्तों से गुजरते हुए पूरी होती है। वहीं, मेरठ की ओर से हरिद्वार जाने वाले ट्रैफिक को भी वाया बिजनौर ही निकाला जाता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। हाल ही में जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को ऐसी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देेश दिए हैं, जिनसे कांवड़िए गुजरते हैं। हालांकि जिले की मुख्य सड़कें तो ठीक है, लेकिन कुछ संपर्क मार्ग बदहाल हैं। जिनके गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाना है।
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे 250 पुलिसकर्मी
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ 250 सिपाहियों को बिना वर्दी कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। जोकि कांवड़ियों के साथ एक निश्चित दूरी तक पैदल चलकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। वहीं, ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से भी कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। नजीबाबाद से हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों की खासी भीड़ रहती है। ऐसे में हाईवे पर ट्रैफिक को वन-वे किया जाएगा। वहीं, जिले में कई अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक के संचालन के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि नजीबाबाद पीएचसी से चिकित्सकों की टीम तैयार की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को दी जाने वाली दवाइयों की भी व्यवस्था की जा रही है।
आधा किमी तक खस्ताहाल है बाईपास
हरिद्वार से आते हुए कांवड़िए भागूवाला-भागूवाला बाईपास मार्ग से गुजरते हैं। इस बाईपास में गांव टांडा रतन के पास करीब आधा किमी की दूरी में मार्ग खस्ताहाल है। इस पर मिट्टी पड़ी हुई है। बारिश होने पर इस दूरी मेें कीचड़ जमा हो जाती है। ऐसे में अगर मार्ग को सही नहीं किया गया तो कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।

कावंड़ यात्रा से पहले कांवड़ मार्गों का सुधार करने के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। यदि कहीं मार्ग खराब है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसे शीघ्र ठीक कराएंगे
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर

नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग हुआ बदहाल।

नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग हुआ बदहाल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed