फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road breaking case for hitting coconut in bijnor: Sample will be taken again, will be tested in PWD lab

नारियल मारने पर सड़क टूटने का मामला: फिर से लिया जाएगा नमूना, पीडब्ल्यूडी की लैब में होगी जांच, टीम गठित

Wed, 08 Dec 2021 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 01:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उद्घाटन के दौरान सड़क टूटने के मामले में फिर से नमूना लेकर पीडब्ल्यूडी की लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। सिंचाई विभाग की जांच टीम ने लोक निर्माण विभाग से भी इस मामले में सहयोग मांगा है। इसके लिए एक विभागीय टीम गठित की गई है जो गुरुवार को जांच के लिए पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Road breaking case for hitting coconut in bijnor: Sample will be taken again, will be tested in PWD lab
नारियल तोड़ने पर टूट गई सड़क। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नारियल से बिखर जाने वाली सड़क में लगी निर्माण सामग्री की जांच पीडब्ल्यूडी की लैब में होगी। इसके लिए फिर से निर्माण सामग्री का नमूना लिया जाना है। सिंचाई विभाग की जांच टीम ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग से भी सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन


कल बृहस्पतिवार को नहर पटरी सड़क की जांच के लिए बरेली के अधीक्षण अभियंता और नहर निर्माण मंडल बिजनौर अधीक्षण अभियंता की टीम पहुंचेगी। जांच टीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर सहयोग मांगा है। तकनीकी मदद मुहैया कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर भी संग रहेंगे। समय भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। वहीं निर्माण सामग्री का नमूना फिर से लिया जाएगा। जिसकी जांच भी पीडब्ल्यूडी की लैब में ही होगी। बता दें कि दो दिसंबर को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी सवा करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। सदर विधायक ने उद्घाटन का नारियल तोड़ना चाहा तो वह टूटा ही नहीं। 

तीन बार किए गए प्रयास में सड़क उखड़ का बिखर गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा और खूब बखेड़ा हुआ। मामले में सहायक अभियंता सुरेंद्र और जेई शिवानी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

मामले की जांच के लिए डीएम ने भी मंडलायुक्त को पत्र लिखकर तकनीकी ऑडिट टीम बनाने की सिफारिश की है। वहीं सिंचाई  खंड के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने भी दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया था। यह टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed