फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD workers hit the streets to protest Manipur violence

Bijnor News: मणिपुर घटना के विरोध रालोद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

Fri, 28 Jul 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
RLD workers hit the streets to protest Manipur violence
- पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मणिपुर घटना के विरोध में रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सड़कों पर उतरे। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे और उन्होंने वहां प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में पार्टी की ओर से महिलाओं पर अत्याचार व हिंसा के विरोध के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर मोहित कुमार को सौंपा।

राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर घटना के अलावा किसानों की समस्याओं को उठाया। धरने पर पूर्व प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, शीशपाल राठी, चौधरी गजेन्द्र सिंह, डॉ. विपिन तोमर, योगेन्द्र प्रधान, इकरार अंसारी, मुजरिम अहमद, पूनम चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष रूबी राठी, शमशाद अंसारी, श्याम सिंह अहलावत, अनुराग मलिक, ब्रजवीर सिंह स्वाहेड़ी, जितेंद्र सिंह पहलवान, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed