फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD will create 20 thousand members

रालोद बनाएगा 20 हजार सदस्य : राहुल चौधरी

Thu, 17 Oct 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
RLD will create 20 thousand members
नूरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह। - फोटो : BIJNOR
रालोद बनाएगा 20 हजार सदस्य : राहुल चौधरी
विज्ञापन

फोटो-14
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जनपद में बीस हजार से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। 30 नबंवर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगा। यह दावा रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में किया।

बुधवार को व्यापारी नेता तसलीम अहमद के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर 15 सितंबर से जनपद भर में सदस्यता अभियान चल रहा है। बिजनौर में 30 नवंबर तक 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। एक माह में सात हजार लोग रालोद की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर, कासमाबाद, जटनंगला, बरखेड़ा आदि में कैंप लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। राहुल चौधरी ने कहा कि रालोद भाजपा सरकार की देश विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव रालोद पूरे दम के साथ लड़ेगी। इस दौरान मंडल महासचिव रोहित कुमार, जिला उपाध्यक्ष पीतम सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रशांत चिकारा, जिला सचिव एडवोकेट चौधरी अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed