{"_id":"5ee3c1568ebc3e42c50a6f60","slug":"rld-s-protest-against-teacher-recruitment-scam-bijnor-news-mrt4861417117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाले के विरोध में रालोद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाले के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने सहायक शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया। मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत के नेतृत्व में शिवलोक कालोनी स्थित रालोद के जिला महासचिव विपिन तोमर के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शिक्षक भर्ती मामले को लेकर व युवाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सीबीआई जांच की मांग की। कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखी तख्ती लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं को ही पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, शीशपाल राठी, योगेंद्र सिंह, नरेश, यशवीर सिंह, हनी तोमर मौजूद रहे।