{"_id":"6af8b4b880623f56e004e07b","slug":"mp-chandrashekhar-targeted-the-government-over-the-poor-state-of-government-schools-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195430-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
-सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया
नगीना। नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। आजाद ने सरकार के कायाकल्प अभियान पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सांसद चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने स्कूलों का नहीं, बल्कि आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। उन्होंने बताया कि सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो। लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। आजाद ने सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति और सरकारी दावों के बीच अंतर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में सरकार बनने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उनकी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना होगा।
-कायाकल्प अभियान पर सवाल
चंद्रशेखर आजाद ने सरकार के कायाकल्प अभियान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आंकड़ों और विज्ञापनों तक सीमित है। वास्तविक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी छात्र फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कायाकल्प अभियान पर सवाल