{"_id":"6115593c8ebc3ef39a3be255","slug":"rld-leaders-targeted-bjp-in-the-conference-bijnor-news-mrt5516177173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में रालोद नेताओं ने भाजपा पर साथा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में रालोद नेताओं ने भाजपा पर साथा निशाना
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के बास्टा में आयोजित रालोद के भाईचारा सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मेलन में रालोद नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
चांदपुर। रालोद के भाई-चारा जिंदाबाद सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। रालोद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में जिला अध्यक्ष अली अदनान की अध्यक्षता व मुफीज आलम उर्फ गुड्डू के संचालन में आयोजित रालोद के भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या की है। पहले जिला पंचायत के प्रत्याशियों को प्रशासन पर दबाव बनाकर जबरन हरवाया। बाद में ब्लॉक प्रमुख विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त करवा कर जबरन जीत हासिल की है। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने में तुली है, लेकिन रालोद किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा है। भाईचारा सम्मेलन में पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक व अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक अशफाक अली खान, हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, प्रवीण कुमार, डॉ. सुशील कुमार, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, नरेंद्र खजूरी मेरठ, शौकत अली अंसारी, रमेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने क्षेत्र के आए लोगों का आभार व्यक्त किया

चांदपुर क्षेत्र के बास्टा में आयोजित रालोद के भाईचारा सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन