{"_id":"5fa4499c8ebc3e9bef37fc2c","slug":"rld-criticized-the-government-s-economic-policies-nazibabad-news-mrt5097075192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने की सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने की सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना
विज्ञापन
नांगलसोती में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी।
- फोटो : NAZIBABAD
रालोद ने की सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव तिसोतरा में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की गई। बिजली कनेक्शन के नाम पर किसानों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ने के दाम बढ़ाने के नाम पर किसानों को निराश करने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने पेराई सत्र शुरू होने में विलंब से कोल्हू पर गन्ना बेचने के लिए किसानों के विवश होने पर चिंता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने बिजली, बीज, खाद सहित जरूरी चीजों पर बढ़ती महंगाई के लिए भी केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
बिजली कनेक्शन और बिलों में गड़बड़ी के नाम पर किसानों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। तिसोतला की अंबेडकर धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह, चौ.बृजवीर सिंह, बुधसिंह, प्रमोद मौर्य, शेरसिंह, तेजपाल सिंह, यासीन अहमद, मो.इरफान, चंद्रपाल सिंह, मुकेश, सत्यपाल, सतीश, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, कुडवा सिंह आदि ने भाग लिया।