{"_id":"646d0de07c64e62ad70f1c07","slug":"rld-chief-jayant-singh-will-come-to-bijnor-on-june-10-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-3737-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 10 जून को बिजनौर आएंगे रालोद प्रमुख जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 10 जून को बिजनौर आएंगे रालोद प्रमुख जयंत सिंह
Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
- समरसता अभियान के तहत बिजनौर में रहेंगे दो दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह दस जून को बिजनौर पहुंचेंगे। समरसता अभियान के तहत वह दो दिन तक जिले में रहकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिले के पदाधिकारियों ने बैठक कर पार्टी प्रमुख के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश में समरसता अभियान चल रहा है। इसके तहत बिजनौर जनपद में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अभियान व पार्टी प्रमुख जयंत सिंह के दो दिवसीय दौरे को लेकर रणनीति बनाई। रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, प्रदेश संगठन महासचिव अजित राठी ने बताया कि पार्टी प्रमुख दस जून को बिजनौर पहुंचेंगे। वह 11 जून को जिले में रूक कर समरसता अभियान का जायजा लेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा जिम्मेदारियां भी वितरित कर दें। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से तैयारियों में जुट जाएं। हर वर्ग के लोगों को कार्यक्रम से जोड़े।
पार्टी जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार की अध्यक्षता एवं संजीव चौधरी के संचाल में हुई बैठक में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, डॉ. नीरज चौधरी, ब्रजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, शमशाद अंसारी, अली अदनान, सुरेंद्र निंदना, सन्नी तोमर आदि उपस्थित रहे।