फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   River will be cleaned for Rs 39 lakhs

नदी की सफाई 39 लाख रुपये में होगी

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
River will be cleaned for Rs 39 lakhs
नदी की सफाई 39 लाख रुपये में होगी
विज्ञापन

धामपुर। बिजनौर जिले से मुरादाबाद जिले में प्रवाहित होने वाली नदी की सील्ट सफाई करीब 39 लाख रुपये की लागत से होगी। इस कार्य को समय से पूरा कराने को नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने शनिवार को सिंचाई खंड मुरादाबाद के अधिकारियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।
सांसद ने बताया कि करीब 26 किमी लंबी प्रस्तावित नदी की सील्ट सफाई पर करीब 39 लाख रुपए खर्च होंगे। सांसद ने अधिकारियों से नदी की मानक के अनुरूप सिल्ट सफाई करने की हिदायत दी। कहा कि सील्ट सफाई के मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए। नदी की सील्ट सफाई होने से बरसात के दिनों में बाढ़ की आशंका से लोगों को मुक्ति मिलेगी। खेती की जमीन का कटाव नहीं होगा। गांव में भी पानी नहीं घुसेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता योगेश चंद्र सिंह, जूनियर इंजीनियर सुदेश कुमार, रिंकू कुमार, जितेंद्र सागर जिला अध्यक्ष बिजनौर, अनवर हुसैन जिला पंचायत सदस्य, इसरार नबी जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश हितेषी मुख्य सेक्टर प्रभारी, डॉक्टर शमशाद, अच्छन भाई भट्टे वाले, धीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed