फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   River water reached villages, roads submerged

गांवों में पहुंचा नदी का पानी, रास्ते जलमग्न

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
River water reached villages, roads submerged
बिजनौर के ग्राम रावली में रपटे पर पानी आने से नाव से जाते ग्रामीण। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
गांवों में पहुंचा नदी का पानी, रास्ते जलमग्न
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में हर साल बाढ़ परियोजना तो बनती हैं, लेकिन बाढ़ से निपटने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं। रावली के रपटे और ब्रह्मपुरी में पानी आने से कई गांवों से संपर्क कट जाता है। नाव के सहारे लोगों को रपटा पार करना पड़ता है। यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। बरसात में लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती है।
जिले में हर साल बाढ़ से निपटने की योजना बनाई जाती है, लेकिन पिछले 20 सालों से चली आ रही समस्या से निजात दिलाने का कोई इंतजाम नहीं किया जाता। रावली के रपटे पर हर साल पानी आ जाता है। मालन नदी जब कहर बरपाती है तो उसका पानी इस रपटे पर चढ़ता है। गांव ब्रह्मपुरी में भी पानी भरा रहता है। रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर, भोगपुर, मानशाहपुर समेत कई गांवों का संपर्क कट जाता है। लोगों को नाव के सहारे रपटा पार करना पड़ता है। यह समस्या एक दिन की नहीं रहती, बल्कि पूरी बरसात यही हाल रहता है। गांव में जब भी कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी आता है तो गांव वाले उसके सामने हर बार इस समस्या को उठाते हैं, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात आने पर जरूर सबका ध्यान इस समस्या की ओर जाता है। रावली की ग्राम प्रधान राजबाला के अनुसार करीब 20 सालों से मालन का पानी रावली के रपटे पर आ जाता है। कई गांवों का संपर्क कट जाता है। रपटा नदी के स्तर से नीचे बना है। इसका भराव होकर नए सिरे से रपटा बनना चाहिए। तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन

स्टड फाइल की वित्तीय मंजूरी अंतिम चरण में : सुचि चौधरी
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने बताया कि खादर में रिकॉर्ड काम किए गए हैं। पैंटून पुल बनवाया गया है। इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और स्टेडियम बनवाए, सड़कों का जाल बिछाया गया है। रावली रपटे व स्टड के काम ही बचे हैं। कोविड की वजह इन दोनों कामों में विलंब हुआ है। बाढ़ निरोधी कार्य के लिए फाइल वित्तीय स्वीकृति के लिए अंतिम चरण में लंबित है। इसके जल्दी निस्तारण की उम्मीद है। ऐसा कोई भी वादा नहीं है जो पूरा नहीं किया है।

नहटौर की गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर डूबा फिरोजपुर का पुल।

नहटौर की गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर डूबा फिरोजपुर का पुल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed