फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rivani and Hrithik won the 1500 meters race

रिवानी और रितिक ने 1500 मीटर दौड़ में मारी बाजी

Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rivani and Hrithik won the 1500 meters race
रिवानी और रितिक ने 1500 मीटर दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय पुरुष व महिला वर्ग की खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन की प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में रिवानी और रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के पहले दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम (प्रशासन) विनोद कुमार गौड़ ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खंडों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताया और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में 400 मीटर दौड़ संपन्न कराई गई। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में सीमा चौधरी ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मो. सलीम पहले, हर्ष कुमार दूसरे और प्रिंस त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रिवानी ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रितिक पहले, अवनीश दूसरे और राम सिंह तीसरे स्थान पर काबिज हुए। ऊंची कूद महिला वर्ग में दिपाली चौधरी ने पहला, नेहा ने दूसरा तथा आकांक्षा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में कुनाल चौधरी पहले, प्रकेश कुमार दूसरे व सत्यम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में नेहा ने प्रथम, आंचल चौधरी ने द्वितीय तथा पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में अंकुश तोमर ने पहला, अनुज ने दूसरा और शिवा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग ने विदुषी ठाकुर ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व सृष्टि ने तृतीय स्थान पाकर महिला शक्ति पर परिचय दिया। पुरुष वर्ग में अंकुर तोमर पहले, शिवा चौधरी दूसरे तथा केशव चौहान तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता में आयुषी, स्नेहा चौधरी, विधि, राशि, काजल, आकांक्षा, आरोही तोमर व पीयुषी सिंह ने प्रथम तथा नेहा दक्ष, टीना, पिंकी, महिमा चौधरी, आकांक्षा, गुलिस्तां खातून व भावना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में विपुल राठी, विवेक राठी, आदित्य, हर्षवर्धन, शादाब, अनिकेत, नितिन, गगन ने पहला तथा सुहैल, रजत, गौरव, आदित्य, अभिषेक, आकाश, शांतनू डबास व लक्ष्य ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद महिला वर्ग में नीतू शर्मा प्रथम, रेणू द्वितीय एवं दिपाली चौधरी तृतीय स्थान पर रहकर विजय प्राप्त की। सभी विजेताओं को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। राजेंद्र सिंह सोलंकी के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, बीओ संजय कुमार शर्मा व प्रमोद कुमार वशिष्ठ, प्रधान सहायक तिलकराम, रूद्रवीर सिंह, गन्ना परिषद के अध्यक्ष शिवध्यान सिंह, राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष दुर्गा सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed