फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Risks every day to school children

हर दिन खतरा मोल रहे स्कूली बच्चे

Thu, 01 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Risks every day to school children
बिजनौर में ई-रिक्शा में बैठ कर स्कूल से लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ई-रिक्शाओं में बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें हैं। शहर में चल रही ई-रिक्शाएं किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। 
विज्ञापन

जिले में करीब दस हजार ई रिक्शा चल रही हैं।  इनमें बिजनौर शहर में करीब ढाई हजार हैं। परमिट वहन विभाग के अनुसार इनमें मात्र  413 ही पंजीकृत हैं। अधिकांश चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही हैं। 14-14 साल के बच्चे इनको चला रहे हैं। ई-रिक्शाएं बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए लगी हैं।  अभिभावक भी यह जानना गवारा नहीं करते हैं कि उनके बच्चों को स्कूल ले जाने वाला रिक्शा चालक किस मोहल्ले का रहने वाला है। बताया गया कि अनेक लोगों ने रिक्शा किराए पर ले ली हैं। इनका शहर में न कोई ठिकाना है तथा न ही कोई अतापता है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने वासु की घटना से भी सबक नहीं लिया।

भूसे की तरह ढोए जा रहे हैं छात्र
स्कूली छात्र भूसे के बोरों  की तरह इन ई-रिक्शाओं में भरे जा रहे हैं। तीन से चार बच्चे चालक अपने आसपास बैठा रहे हैं। चार से छह बच्चे तक रिक्शा के बाहर पिछली साइड में लगे फ्रेम  में बैठा दिए जाते हैं। अंदर सीट पर  सात- आठ बच्चे बैठाए जाते हैं। पीछे की दोनों सीटों के बीच में चार पांच बच्चे खड़े कर दिए जाते हैं। सस्ते के चक्कर में अभिभावक भी ध्यान नहीं दे रहे कि बच्चे उनके किस तरह स्कूल ज रहे हैं। हालत ये है कि ई  रिक्शा में बीस से तीस तक बच्चे ढोए जा रह हैं। 
विज्ञापन

प्रशासन की नाक के नीचे चल रही अनाधिकृत ई रिक्शा 
प्रशासन की नाक के नीचे अनाधिकृत ई-रिक्शाएं धड़ल्ले से चल रही हैं। परिवहन विभाग इन रिक्शाओं का कोई चैकिंग नही करते हैं। इनके कारण आए दिन शहर में जाम लगा रहता है। जो पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। हालांकि एआरटीओ अरुण वार्ष्णेय  का कहना है कि ई रिक्शा चालक का डीएल एवं पंजीकरण जरूरी है। विभाग इस पर गंभीर है। शासन द्वारा बांटी गई ई रिक्शाओं के चालकों का पंजी करण हो गया है। निजी रूप से रिक्शा खरीदने वाले मात्र नौ लोगों ने पंजीकरण कराया है। एआरटीओ अरुण वार्ष्णेय के अनुसार सितंबर माह में ई रिक्शाओं का व्यापक चकिंग अभियान चलाया जाएगा। एक रिक्शा में अधिकतम चार सवारी ही बैठ सकती हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी यही नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed