फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperatures drop due to storms and rain; alert issued for Shakambhari; pilgrims halted at Bhuradev.

Bijnor News: आंधी और बारिश से गिरा तापमान, शाकंभरी में अलर्ट, भूरादेव पर रोके श्रद्धालु

Mon, 12 Oct 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop due to storms and rain; alert issued for Shakambhari; pilgrims halted at Bhuradev.
बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद
- रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बदला मौसम, देर शाम तक रही बूंदाबांदी
विज्ञापन

- पहाड़ों से पानी आने की आशंका के चलते दोपहर बाद बिना दर्शन लौटे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में रविवार दोपहर आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई। जगह-जगह जलभराव हो गया। तापमान में गिरावट से ठंडक का अहसास हुआ। उधर, पहाड़ों पर बारिश के चलते दोपहर दो बजे के बाद शाकंभरी सिद्धपीठ पर अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं को जाने से रोक दिया गया, जो भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में थे उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इसके बाद देर शाम तक श्रद्धालुओं को भूरादेव से आगे नहीं जाने दिया गया।
मौसम विभाग ने रविवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं थी। सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे तक धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। शाम तक बूंदाबांदी होती रही। महानगर में बारिश की वजह से कई बाजारों, मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के बाहर और नगर निगम के गैराज के बाहर भारी जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। नेहरू मार्केट में घंटाघर से श्रीराम चौक तक टूटे फुटपाथ पर जलभराव से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हुई। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में खराब मौसम एवं बारिश होने के सिद्धपीठ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ के चलते दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं को सुरक्षित भूरादेव से बाहर निकालना शुरू कर दिया था। हालांकि सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। सिद्धपीठ में आए श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण बेहट से ही श्रद्धालुओं को वापस भेजा जाने लगा था। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही। एसपी देहात मयंक पाठक, एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ शशिप्रकाश शर्मा, मेला कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मेला क्षेत्र में डटे रहे। श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर वापस कर रहे थे।

----- यह बोले श्रद्धालु
- मुरादनगर (गाजियाबाद) पति विनोद कुमार एवं बेटी निधि के साथ आई गुनगुन ने बताया कि दो बजे मुरादनगर से बस में शाकंभरी लगभग 40 श्रद्धालु आए थे। किसी को भी दर्शन नहीं हुए। गुनगुन ने बताया कि पिछले पांच साल से लगातार नवरात्र पर आ रहे इस बार दर्शन नहीं हुए। मां को यही मंजूर था।
- नानौता से आए देवेंद्र एवं पत्नी इंदु ने बताया कि एक साल के बच्चे का मुंडन कराने आए थे। बारिश के चलते भूरादेव से दर्शन कर लौट रहे हैं। नवरात्र के बाद आकर मां के दर्शन करेंगे।
- ऊन (शामली) निवासी पंडित नीटू अपने बेटे सागर एवं दोस्त मुनेश ठाकुर के साथ मां के दर्शनों को आए थे। बताया कि पिछले 32 साल से लगातार आ रहे हैं। इस बार शारदीय नवरात्र पर पहली बार इतनी भीड़ पहली बार देखी हैं। भूरादेव मंदिर पर ही हाथ जोड़कर वापस जा रहे हैं।
- यमुनानगर से आए 15 श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल काजल, कर्मवीर, मनीष ने बताया कि मां शाकंभरी उनकी कुलदेवी है। 20 साल से लगातार आ रहे हैं। इस बार दर्शन नहीं हुए।
- हापुड़ से आए विकास शर्मा, नरेश, राहुल, जितेंद्र, जीतू ने बताया कि विगत 15 साल पहले भी पानी आ गया था परंतु दर्शन हो गए थे इस बार दर्शन नहीं हुए। कोई सुविधा नहीं है उन सबको घर जाने के लिए बस नहीं मिल रही हैं।
- संभालका शामली निवासी सोनिया एवं बबीता दोनों सगी बहनों ने बताया कि पिछले 12 साल से लगातार आ रहे हैं 30 श्रद्धालु बस से आए थे किसी को भी दर्शन नहीं हुए।

---- आज मौसम साफ रहने के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार 12 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में भी दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

बरसात और आंधी में दिल्ली रोड पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed