फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Risk of infection in flood affected areas of the district

Bijnor News: बिजनौर - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामण का खतरा

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection in flood affected areas of the district
- 100 से ज्यादा मरीज बाढ़ प्रभावित पांच गांवों मौसमी बीमारी से ग्रसित
विज्ञापन

- नजदीक बाढ़ प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर दी दवाई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में इन गांवों में संक्रमण फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर इलाज करने का दावा कर रहा है। मगर सच तो यह है कि नजदीक वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगा गया। जबकि दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर नहीं देखा।

बिजनौर तहसील के कई बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गांवों में जाकर जांच तक नहीं कर रही है। गांव ब्रह्मपुरी, रावली, मुजफ्फरपुर केशो, बाकरपुर गढ़ी, खानजहांपुर बहादर बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों में 100 से ज्यादा लोग मौसमी बीमारियों से ग्रसित हैं। इन गांवों के आसपास पानी अधिक है। यह वजह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने नहीं पहुंची। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलीलपुर, नजीबाबाद क्षेत्र के नजदीक के गांवों में ही शिविर लगाकर लोगों को दवाई दी है। जलीलपुर के बाढ़ प्रभावित 19 गांवों में से आठ गांवों में ही केवल शिविर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं आई स्वास्थ्य विभाग की टीम : राहुल
रावली निवासी राहुल कुमार ने बताया कि अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। आशाएं ही घूम रही हैं। गांव में करीब 30 लोग बीमारियों से ग्रसित हैं। बाढ़ आने से लोगों में संक्रमण का ज्यादा खतरा है।

शिविर लगाने में हो रही लापरवाही : मुकेश
रावली निवासी मुकेश कुमार का कहना है कि बाढ़ आने के बाद गांव में संक्रामक रोग बढ़ने का खतरा है। गांव में बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच होनी चाहिए।

गांव में नहीं लगा कोई स्वास्थ्य शिविर : शिवम
खानजहांपुर बहादर निवासी शिवम उपाध्याय ने कहा कि हमारा गांव भी बाढ़ की चपेट में आया है। मगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई शिविर नहीं लगाया है। गांव में जगह-जगह कूड़ा भी एकत्र है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नहीं जाना हाल : अनुदीप
बाकरपुर गढ़ी निवासी अनुदीप चौधरी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बाढ़ की वजह से संक्रामक बीमारी बढ़ने का खतरा है। मगर अभी तक गांव में आकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाल नहीं जाना है।

---- वर्जन::
बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है। क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी चल रही है। जिस वजह से सभी गांवों में एक साथ शिविर नहीं लगाए जा सकते हैं। जो बाढ़ प्रभावित गांव हैं, उनमें टीम भेजी जाएगी - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed